उपमुख्यमंत्री अरुण साव से स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की मुलाकात, 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की मुलाकात, 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

 

भिलाई नगर/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भारसाधक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरूण साव से स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मिल कर प्रदेश के निकायो में व्याप्त अधिकारी कर्मचारी की समस्याओं का 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर विस्तृत चर्चा किये और समाधान कारक पहल  के अनुरोध पर मंत्री ने विभागीय सचिव एवं संचालक को फोन कर आवश्यक निर्देश दिये।
          स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ बी एम एस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शरद दुबे के नेतृत्व में अरूण साव उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से नवा रायपुर निवास कार्यालय में भेंट कर प्रदेश के नगर निगम, पालिका परिषद,नगर पंचायतों में व्याप्त अधिकारी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मंत्री ने पत्र के विषयों पर कंडिकावार विमर्श किये और विभागीय सचिव तथा संचालक को फोन पर निर्देश दिए कि महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक पर मांग पर विस्तृत चर्चा करते हुए निराकरण की दिशा में  सार्थक पहल करें ।
     संघ के महामंत्री अनिल सिंह ने मांग पत्र के विषय के संबंध में बताया कि निकायो में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने,ठेका प्रथा समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने, 5 लाख का केशलेश इलाज, निकाय का नवीन सेट-अप जारी करने, छटवां व सातवां वेतनमान का एरियर्स प्रदान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके लम्बित राशि के भुगतान को शीघ्र करने, नियमित रूप से प्रति माह 7 तारीख का वेतन भुगतान करने, पदोन्नति जैसे अन्य मांगों रखा गया है।
    संघ पदाधिकारियों ने गत दिनों प्रदेश के सभी निकायो में परामर्शदात्री समिति की बैठक आहुत किये जाने तथा अनुकम्पा नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्य हेतु जारी निर्देश के लिए मंत्री को साधुवाद प्रेषित किये।
      प्रतिनिधि मण्डल में हरिशंकर चतुर्वेदी,संजय मिश्रा, विष्णु चन्द्राकर, दुर्गेश गुप्ता,रामवृक्ष यादव, गोपाल सिन्हा,कृष्णा देशमुख, नवीन साहू, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा,विवेक रंगनाथ, सुमन गुप्ता,पूजा ताम्रकार,नंदिनी,अनीता साहू,लव शर्मा, आशीष ,एवं दीपक निषाद उपस्थित थेl