मकान में चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 5 गिरफ्तार

मकान में चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 5 गिरफ्तार

भिलाई/दुर्ग जिले के खुर्शीपार थाना क्षेत्र में अवैध जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने नगदी, कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन सहित कुल 16 लाख 70 हजार 615 रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना खुर्शीपार क्षेत्र अंतर्गत सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर-6 स्थित एक मकान में लंबे समय से जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ACCU टीम एवं खुर्शीपार पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर रविवार को दबिश दी।
रेड के दौरान मकान के भीतर कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 92 हजार 615 रुपये नगद, दो कार, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां तथा जुआ फड़ संचालन में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की।
गिरफ्तार आरोपी
जानकी रमैया (60 वर्ष), निवासी सड़क नंबर-2, भिलाई
जितेंद्र सिंह (58 वर्ष), निवासी काली मंदिर के पीछे, खुर्शीपार
अशोक कुमार सोनी (45 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर
मोहम्मद अनीस (51 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर, पावर हाउस छावनी
रवि कुमार (50 वर्ष), निवासी सेक्टर-11, खुर्शीपार
जब्त सामग्री
नगदी रकम – 92,615 रुपये
2 गड्डी ताश पत्ती
2 कार – अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये
2 मोटरसाइकिल – अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये
मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री
पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जुआ खेल एवं खिलवा रहे थे। मामले में अपराध क्रमांक 185/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।