दुर्ग :इंदिरा मार्केट के जलाराम लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की रेड में 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग :इंदिरा मार्केट के जलाराम लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की रेड में 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे कथित अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली और एसीसी (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर की।
पुलिस के अनुसार, 28 जून की शाम सूचना मिली थी कि जलाराम लॉज में अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लॉज पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पुलिस ने मामले में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 गिरफ्तार आरोपी
 विजय गुजराती
 नारायण देशमुख
 तमाशा कुमार साहू
 जब्त सामग्री
 80 कंडोम पैकेट
 4 मोबाइल फोन
 लगभग ₹20,000 नकद
अन्य आपत्तिजनक सामग्री
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने की बात सामने आई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।