छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन की छुट्टियां घोषित, दशहरा-दीपावली से लेकर शीतकालीन अवकाश तक देखें पूरी तारीख
रायपुर/छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इन तीनों अवसरों पर स्कूलों में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।
दशहरा पर 17 से 21 अक्टूबर तक छुट्टी
जारी आदेश के अनुसार, दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल लगातार 5 दिनों तक बंद रहेंगे।
दीपावली पर भी मिलेगा 5 दिन का अवकाश
इसके बाद दीपावली के मौके पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को छुट्टी मिलेगी। दीपावली अवकाश 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। यानी दीपावली पर भी कुल 5 दिन का अवकाश रहेगा।
दिसंबर में शीतकालीन छुट्टी
साल के अंत में स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। विभाग के आदेश के मुताबिक 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान भी 5 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।
एक नजर में छुट्टियों की तारीख
अवकाश तारीख कुल दिन
दशहरा अवकाश 17 से 21 अक्टूबर 2026 5 दिन
दीपावली अवकाश 6 से 10 नवंबर 2026 5 दिन
शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर 2026 5 दिन
कुल — 15 दिन
इस तरह छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
देखें आदेश
