दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 थाना-चौकी प्रभारियों के तबादले, कई प्रमुख थानों को मिले नए प्रभारी

दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 थाना-चौकी प्रभारियों के तबादले, कई प्रमुख थानों को मिले नए प्रभारी

दुर्ग/जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा शनिवार को जारी आदेश के तहत जिले के 10 थाना एवं चौकी प्रभारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार वैशाली नगर, पद्मनाभपुर, धमधा, नंदनी, उतई, सुपेला, पुरानी भिलाई, छावनी थाना तथा स्मृति नगर चौकी में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों से किया गया है।
आदेश के मुताबिक वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसीसीयू में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव को धमधा थाना प्रभारी बनाया गया है। उतई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल का तबादला नंदनी थाना किया गया है, जबकि पद्मनाभपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार लहरे को वैशाली नगर थाना की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना, जबकि पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना भेजा गया है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू को उतई थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना से छावनी थाना प्रभारी बनाया गया है। छावनी थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अंदानी को स्मृति नगर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची एक नजर में
निरीक्षक प्रशांत मिश्रा – वैशाली नगर से एसीसीयू दुर्ग।
निरीक्षक प्रमोद रूसिया – एसीसीयू दुर्ग से पद्मनाभपुर थाना।
निरीक्षक महेश ध्रुव – नियंत्रण कक्ष भिलाई से धमधा थाना।
निरीक्षक अनिल पटेल – उतई थाना से नंदनी थाना।
निरीक्षक राजकुमार लहरे – पद्मनाभपुर थाना से वैशाली नगर थाना।
निरीक्षक विजय यादव – सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना।
निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज – पुरानी भिलाई थाना से सुपेला थाना।
निरीक्षक राजेश साहू – स्मृति नगर चौकी से उतई थाना।
उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव – धमधा थाना से छावनी थाना।
उप निरीक्षक अमित अंदानी – छावनी थाना से स्मृति नगर चौकी।
पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए पदस्थापन के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।