स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की सचिव से मुलाकात, 15 सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा
दुर्ग/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग मंत्री अरूण साव के निर्देश पर स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ बी एम एस के पदाधिकारियों ने विभागीय सचिव से प्रदेश के निकायो में व्याप्त अधिकारी कर्मचारी की समस्याओं का 15 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा किये। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ बी एम एस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शरद दुबे के नेतृत्व में गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय सचिव श्रीमती आर शंगिता से प्रदेश के नगर निगम, पालिका परिषद,नगर पंचायतों में व्याप्त अधिकारी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए 15 सूत्रीय मांग पत्र बिन्दु वार चर्चा करते हुए कहा कि तीन माह के भीतर प्रदेश के निकायो में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान की समस्या पर सुधार नजर आने लगेगा , अनुकम्पा नियुक्ति के लम्बित प्रकरणों पर पद स्वीकृत का फाइल मंत्री जी के अनुमोदन प्राप्त होगा गया शीध्र आदेश जारी किया जाएगा। इसी प्रकार राजस्व निरीक्षकों कि वरिष्ठता सूची का आदेश भी अतिशीघ्र जारी किया जावेगा । निकाय के कर्मचारियों को 5 लाख तक कैशलेश इलाज के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ शीध्र बैठक कर निर्देश जारी किया जाएगा, निकाय के नवीन सेट अप का प्रस्ताव वित्त विभाग को प्रेषित किया गया वित्त से अनुमोदन प्राप्त होती ही प्रकरण पर तेजी से कार्रवाई किया जाएगा । अधिकारी कर्मचारियों के उपादान, ग्रेजुएटी, एन.पी.एस सहित अन्य राशि का समय पर भुगतान हो इस व्यवस्था पर विचार विमर्श चल रहा है। उन्होंने महासंघ के सुझाव पर सहमति व्यक्त किया कि प्लेसमेंट कर्मचारियों के खाते में सीधे भुगतान हो तथा निकायो से सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी के संविदा नियुक्ति पर प्रतिबंध पर भी अपनी सहमति व्यक्त किया है।
सचिव श्रीमती शंगिता ने कहा कि मांग पत्र के अन्य विषयों नीति गत होने कारण निराकरण में समय लग सकता है
संघ के महामंत्री अनिल सिंह ने सचिव से अनुरोध किया कि प्रदेश स्तर का परामर्शदात्री समिति की बैठक आहुत किया जाए जिस पर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान किया है।
प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश अध्यक्ष शरद दुबे, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री संजय मिश्रा, संयोजक विष्णु चन्द्राकर, उपाध्यक्ष , गोपाल सिन्हा, जिला प्रवक्ता नवीन साहू, जय प्रकाश दुबे बिलासपुर उपस्थित थे।