भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री मनोज शर्मा का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया

भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री मनोज शर्मा का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया

दुर्ग /भारतीय जनता पार्टी के पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री मनोज शर्मा का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मनोज शर्मा का पुष्पगुच्छ एवं केक काटकर स्वागत किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समाजसेवी संजय शर्मा, भाजपा पार्षद अरुण सिंह, पटरी पार मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, समाजसेवी बंटी शर्मा, राहुल शर्मा, कृष्ण निर्मलकर, निलेश सिन्हा, नमन भट्ट, मयंक शर्मा, विकाश पुरोहित, वशु शर्मा, हार्दिक पटेल, अभिषेक पटेल, मोहित पुरोहित, पिंकी गुप्ता, सुजल शर्मा, आशीष सहित सैकड़ों युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मनोज शर्मा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उपस्थित युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने मनोज शर्मा के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की और उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम का समापन सभी के बीच मिठाई वितरण एवं आपसी शुभकामनाओं के साथ हुआ।