इंस्टाग्राम में दबंगई दिखाना पड़ा भारी: धारदार हथियार के साथ पोस्ट करने वाले दो आरोपी जेल भेजे गए
दुर्ग /रानी तराई थाना क्षेत्रसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दबंगई दिखाने और धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वाले दो युवकों पर रानी तराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया में रौब झाड़ने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था।मामले की जानकारी के अनुसार, थाना रानी तराई क्षेत्र अंतर्गत कुछ युवकों द्वारा इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ फोटो और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई थी। यह मामला समाचार प्रकाशन के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में आया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रानी तराई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर संबंधित युवकों की पहचान की और उन्हें थाना लाकर पूछताछ की।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर उक्त पोस्ट करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया और 26 मई 2026 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया में दबंगई प्रदर्शित करने और रौब झाड़ने के उद्देश्य से यह पोस्ट साझा की थी।
गिरफ्तार आरोपी
तुलाराम गायकवाड़ (22 वर्ष), निवासी ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग
गुलशन भारती (20 वर्ष), निवासी ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री
इंस्टाग्राम पोस्ट से संबंधित मोबाइल फोन
डिजिटल साक्ष्य