दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बड़कू दाऊ की बाड़ी से 8 जुआरी दबोचे, लाखों का सामान जब्त
दुर्ग/ दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी स्थित बड़कू दाऊ की बाड़ी में संचालित जुआ अड्डे पर छापा मारकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस ने मौके से ₹1,82,670 नकद, 8 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹5,20,170 मूल्य की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गनियारी स्थित एक मकान में रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर 8 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 5 के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
तुंगत चंद्राकर (35), सिरसा कला, भिलाई-3
केवल चंद्राकर (29), गुड़ी परछी, सिरसा कला
शिवम वर्मा (25), सिरसा कला, भिलाई-3
प्रवीण देवांगन (24), हनुमान मंदिर के पास, सिरसा कला
ताकेश्वर साहू (41), पाटन पुल के पास, उतई
चिराग चंद्राकर (25), विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-3
प्रकाश चंद्राकर (41), गायत्री मंदिर के पास, सिरसा कला, भिलाई-3
कुल्लू साहू (23), गांधी चौक, उतई
जब्त सामग्री
₹1,82,670 नकद
8 मोबाइल फोन
3 मोटरसाइकिल
कुल कीमत: ₹5,20,170
पुलिस ने बताया कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।