पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम के पास चलती कार में लगी आग, सवार ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान

पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम के पास चलती कार में लगी आग, सवार ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान

दुर्ग/ पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम के पास बुधवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार अनिल लुनिया ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
कार में आग लगने की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अरुण वोरा ने तत्काल फायर विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राजेश शर्मा, लीलाधर पाल सहित कॉलोनी के कई निवासी पहुंच गए। समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग को नियंत्रित कर लिया गया और आसपास के क्षेत्र में किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी।