दुर्ग के विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर में 1 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर, पेंशन से प्रधानमंत्री आवास तक कई सेवाओं के लिए लिए जाएंगे आवेदन

दुर्ग के विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर में 1 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर, पेंशन से प्रधानमंत्री आवास तक कई सेवाओं के लिए लिए जाएंगे आवेदन


दुर्ग/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन तक शासकीय सेवाओं एवं सुशासन की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को स्वामी विवेकानंद भवन, पद्मनाभपुर, दुर्ग में किया जाएगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह के आदेशानुसार आयोजित इस शिविर में नागरिकों को विभिन्न विभागों एवं नगर पालिक निगम से संबंधित सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
शिविर में दुर्ग नगर पालिक निगम से पेंशन शाखा, स्वास्थ्य शाखा, बाजार शाखा, एनयूएलएम, राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा।कलेक्टर अभिजीत सिंह के आदेश एवं आयुक्त लीना कोसम के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग संबंधित शाखा प्रमुखों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।नगर पालिक निगम दुर्ग प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।