“76 पौधे, स्वच्छता का संदेश और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प… कृष्णा कुंज रिसाली पहुंचे विधायक ललित चंद्राकर”
दुर्ग /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन रिसाली भाजपा मंडल द्वारा कृष्णा कुंज रिसाली सेक्टर, वार्ड 09 में किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कृष्णा कुंज परिसर में 76 पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई भी की गई तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाजहित के विभिन्न कार्यों में सहभागी बन रहे हैं। वृक्षारोपण और स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।दुर्ग निगम महापौर अल्का बाघमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना को पहुंचाना है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे कार्य समाज और आने वाली पीढ़ियों के हित से सीधे जुड़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से ऐसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।कार्यक्रम में रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, महामंत्री पुनाराम कलिहारी, दशरथ साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीखा तिवारी, शकुंतला दास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, रुपेश, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, अरुण सिंह, समाजसेवी सोनू राम सिंग, पूरेन्द्र साहू, अजीत चौधरी सहित मंडल के कार्यकर्ता एवं निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।