भिलाई नगर थाने में वर्षों से खड़े 343 दोपहिया वाहनों की नीलामी, शासन को मिलेगी ₹12.26 लाख की राशि

भिलाई नगर थाने में वर्षों से खड़े 343 दोपहिया वाहनों की नीलामी, शासन को मिलेगी ₹12.26 लाख की राशि

भिलाई/थाना भिलाई नगर में लंबे समय से जब्त एवं लावारिस अवस्था में खड़े 343 दोपहिया वाहनों के निराकरण की दिशा में पुलिस ने नियमानुसार ऑनलाइन नीलामी की कार्रवाई पूरी की है। MSTC (Metal Scrap Trading Corporation Limited) के ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से हुई इस नीलामी से कुल 12,26,950 की राशि प्राप्त हुई है।पुलिस के अनुसार, थाना परिसर में लंबे समय से खड़े जब्त एवं लावारिस वाहनों के नियमानुसार निराकरण के लिए आवश्यक वैधानिक एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वाहनों को ऑनलाइन नीलामी में शामिल किया गया। MSTC की बिड शीट के अनुसार वाहनों को तीन अलग-अलग लॉट में रखा गया था। नीलामी में पहले लॉट से ₹4,24,514, दूसरे लॉट से ₹4,11,054 और तीसरे लॉट से ₹3,91,382 की राशि प्राप्त हुई। इस तरह तीनों लॉट से कुल ₹12,26,950 की राशि हासिल हुई। पुलिस के मुताबिक नीलामी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित नियमों के तहत संपन्न कराई गई। नीलामी से प्राप्त राशि को नियमानुसार शासन के खाते में जमा कराया जाएगा।