भारत की इन जगहों पर नहीं होता रावण दहन, कहीं करते हैं पूजा, तो कहीं मनाते हैं शोक

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और भारत में बड़े ही हर्षोल्लास हिंदू त्योहार है। इस दिन पूरे देश में रावण के पुतले जलाकर बुराई की हार का जश्न मनाया जाता है और मेलों का आयोजन करके इस उत्सव (Dussehra 2025) को धूमधाम से मनाया जाता है।
बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी मेले में रावण दहन देखने आते हैं और झूले झूलते हैं। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि भारत के कुछ ऐसे भी समुदाय और गांव हैं जहां यह त्योहार नहीं मनाया जाता। जी हां, सुनकर आश्चर्य हो सकता है, लेकिन इसके पीछे कई सांस्कृतिक मान्यताएं भी हैं। आइए जानें इस बारे में।
मंदसौर (मध्य प्रदेश)मंदसौर जिले के कुछ गांवों में दशहरा न मनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। ऐसा माना जाता है कि यहां के लोग रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका होने का दावा करते हैं। इसलिए, वे रावण को अपना दामाद मानते हैं और उसके पुतले को जलाना अपमानजनक समझते हैं। इसके बजाय, वे रावण की शिव भक्ति का सम्मान करते हैं और इस दिन शोक मनाते हैं।