दुर्ग :कसारीडीह-बोरसी मंडल में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कार्यक्रम सम्पन्न

दुर्ग /कसारीडीह-बोरसी मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रदेश एवं जिला भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के आदेशानुसार एवं मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, मंडल महामंत्री भूपेंद्र साहू/अनिल यादव, मंडल उपाध्यक्ष एवं संयोजक सुनील साहू, मंडल मंत्री एवं सह संयोजक जितेंद्र साहू, वार्ड 54 पार्षद श्रीमती हिरौंदी चंदानिया, आईटी सेल प्रभारी श्रीमती ललेश्वरी साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती झरना वर्मा, प्रीति साहू, वरिष्ठ महेश जैन, महेंद्र चोपड़ा, संजय शुक्ला, आलोक अग्रवाल, सुमन वर्मा, सरस्वती शर्मा, इकराम कुरैशी, इकबाल सिद्दीकी सहित मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।