मेसी का भावुक विदाई संदेश, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान
महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से हमेशा के लिए संन्यास लेने का फैसला किया है. 2022 में अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाले मेसी इस साल फाइनल में वैसा कारनामा नहीं दोहरा पाएl2026 वर्ल्ड कप के फाइनल में मेसी की टीम को हार का सामना करना पड़ा. उनकी कप्तानी में ही टीम 2014 में फाइनल में हारी थी. मेसी 2014 और 2022 में वर्ल्ड कप के बेस्ट प्लेयर चुने गए थे. इसके लिए उन्हें ‘गोल्डन बॉल’ का अवॉर्ड मिला था.lअपने विदाई संदेश में मेसी ने लिखा, ”वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से काफी समय बीत चुका है और इस बारे में बहुत सोचने-समझने के बाद, मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं. यह एक ऐसा फैसला था जिसने मुझे बहुत दर्द दिया और आज भी मेरे दिल की गहराइयों में दुख देता है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है.”l