पूर्व सांसद एवं पत्रकार स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर का 31 वा पुण्यतिथि पर (चंदूलाल चौक)सुपेला चौक में 2 फरवरी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम
भिलाई नगर । दुर्ग जिला के पूर्व संसद एवं प्रख्यात पत्रकार स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की 2 फरवरी को 31 वा पुण्यतिथि पर सुपेला चौक पर स्थित उनके।प्रतिमा स्थल पर सुबह 10 बजे से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी जाएगी ।
स्वर्गीय चंदूलाल चंद्रकार का जन्म 1 जनवरी 1920 और निधन 2 फरवरी 1995 को हुई थी वे एक भारतीय पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे, जो मध्य प्रदेश राज्य के दुर्ग (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 वीं लोकसभा के सदस्य थे। वे भारतीय संसद की चौथी, पाँचवीं, सातवीं और आठवीं लोकसभा के सदस्य भी चुने गए थे। स्वर्गीय चंद्राकर जी दुर्ग जिले के किसानों राज्य निर्माण करने वाले नेताओं में अग्रणीय नेताओं के रूप में जाने जाते है ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कमेटी सुपेला कोसा नागर के अध्यक्ष नरसिंह नाथ ने सभी कांग्रेस जनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,AICC सदस्य, सांसद पूर्व सांसद, विधायक पूर्व विधायक महापौर,पूर्व महापौर,सेवा दल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, NSUI ,संचार विभाग, सहकारिता प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी,पार्षद,पूर्व पार्षद एल्डरमैन पूर्व आयोग,मंडल,के पदाधिकारी कांग्रेस के गैर शासकीय पदाधिकारी, जोन अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठ जन,कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए ।