राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को बनाया उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली/ आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की स्वीकृति के बाद विभिन्न राज्यों से पार्टी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ से कांग्रेस ने स्म्ति फूलो देवी नेताम को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा (डीसीसी अध्यक्ष कांगड़ा), तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक, जबकि तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।