Election 2026: बंगाल समेत 4 राज्यों और पुडुचेरी में कब होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

Election 2026: बंगाल समेत 4 राज्यों और पुडुचेरी में कब होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

देश में बड़े चुनावी मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। Election Commission of India ने 2026 में होने वाले 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव होने हैं, जिनकी तारीखें आ गई हैं। चुनाव के चरण, कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन की डेट, मतदान की तारीख और परिणाम के दिन की घोषणा कर दी गई है। इस आर्टिकल में देखें कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कब-कब वोटिंग होगी और कब इनका रिजल्ट आएगा।

पश्चिम बंगाल 

चरण- 2

पहले चरण के गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 30 मार्च 2026
पहले चरण के नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 6 अप्रैल 2026
पहले चरण के वोटिंग की तारीख- 23 अप्रैल 2026
दूसरे चरण के गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 2 अप्रैल 2026
दूसरे चरण के नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 9 अप्रैल 2026
दूसरे चरण के वोटिंग की तारीख- 29 अप्रैल 2026
परिणाम- 4 मई 2026

असम 

चरण- 1
गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 16 मार्च 2026
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 23 मार्च 2026
वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026
परिणाम- 4 मई 2026

तमिलनाडु 

चरण- 1
गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 30 मार्च 2026
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 6 अप्रैल 2026
वोटिंग की तारीख- 23 अप्रैल 2026
परिणाम- 4 मई 2026

केरल 

चरण- 1
गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 16 मार्च 2026
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 23 मार्च 2026
वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026
परिणाम- 4 मई 2026

पुडुचेरी 

चरण- 1
गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 16 मार्च 2026
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 23 मार्च 2026
वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026
परिणाम- 4 मई 2026

राज्य का नाम पश्चिम बंगाल असम तमिलनाडु केरल पुडुचेरी
चरण 2 1 1 1 1
गजट नोटिफिकेशन की तारीख पहला चरण- 30 मार्च 2026, दूसरा चरण- 2 अप्रैल 2026 16 मार्च 2026 30 मार्च 2026 16 मार्च 2026 16 मार्च 2026
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख पहला चरण- 6 अप्रैल 2026, दूसरा चरण- 9 अप्रैल 2026 23 मार्च 2026 6 अप्रैल 2026 23 मार्च 2026 23 मार्च 2026
वोटिंग की तारीख पहला चरण- 23 अप्रैल 2026, दूसरा चरण- 29 अप्रैल 2026 9 अप्रैल 2026 23 अप्रैल 2026 9 अप्रैल 2026 9 अप्रैल 2026
परिणाम 4 मई 2026 4 मई 2026 4 मई 2026 4 मई 2026 4 मई 2026

कब खत्म हो रहा मौजूदा सरकारों का कार्यकाल?

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने बताया कि असम में 20 मई 2026, केरल में 23 मई 2026, पुडुचेरी में 15 जून, तमिलनाडु में 10 मई 2026 और पश्चिम बंगाल में 7 मई 2026 को मौजूद सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। असम में 126, केरल में 140, पुडुचेरी में 30, तमिलनाडु में 234 और पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है।

विधानसभा चुनाव के लिए की गईं खास तैयारियां

4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने खास तैयारियां की हैं। इसके लिए करीब 15 लाख पोलिंग पर्सनल, साढ़े 8 लाख सुरक्षाकर्मी, पोलिंग के लिए 49 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर्स, 1,444 ऑब्जर्वर्स, करीब 40 हजार काउंटिंग अफसर, 21 हजार सेक्टर ऑफिसर्स और काउंटिंग के लिए 15 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर्स तैनात किए हैं।

किस राज्य में हैं कितने वोटर?

CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि फाइनल वोटर लिस्ट के अनुसार असम में करीब 2.25 करोड़, केरल में 2.7 करोड़, पुडुचेरी में 9.44 लाख, तमिलनाडु में 5.67 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को रिलीज अंतिम सूची में 6.44 करोड़ वोटर हैं। कोर्ट के निर्णय के बाद जो भी पूरक सूची आएगी, उसे इसमें जोड़ा जाएगा।