दुर्ग : सत्तीचौरा में महाकाल स्वरूप में सजे बाबा, गूंजे महाआरती के जयकारे; 26 को निकलेगी कांवड़ यात्रा
सत्तीचौरा में दिव्य श्रृंगार संग की गई बाबा की महाआरती
26 अगस्त को कांवड़ यात्रा
दुर्ग/ सावन मास के अंतिम सोमवार की संध्या में सत्तीचौरा का अद्भुत श्रृंगार करने के बाद उनकी महाआरती हुई। इसमें गंजपारा सहित आस पास के सैकड़ों भक्त शामिल हुए।
सत्तीचौरा में स्थापित शिवलिंग जोकि 100 वर्ष से ज्यादा पुरानी है और यह शिवलिंग जमीन खुदाई के समय निकली थी जोकि मनोकामना सिद्ध शिवलिंग है जहां प्रतिदिन पूरे गंजपारा वासी पूजन करते है,
सावन माह में सत्तीश्वर महादेव का प्रत्येक सोमवार को विशेष श्रृंगार किया जाता है, जिसमें हर सोमवार को भोलेनाथ को अलग अलग रूप दिया जाता है, इस वर्ष सावन माह के चार सोमवार में बाबा भोले नाथ जी को प्रथम सोमवार फूलों से द्वितीय सोमवार बेलपत्ती एवं विशेष वस्त्र से तृतीय सोमवार को फलों से और अंतिम चौथे सोमवार को बाबा को महाकाल के रूप में सजाया गया, जिसका दर्शन करने सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित हुए..
सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवार को सत्तीश्वर महादेव का उज्जैन के महाकाल के रूप में श्रृंगार किया गया, श्रृंगार के पश्चात महाकाल में होने वाली आरती के स्वरूप में सत्तीचौरा में बाबा की महाआरती की गई, आरती के पश्चात सभी को मिष्ठान, पोहा, चॉकलेट, नमकीन एवं फल का प्रसाद के वितरण किया गया..
चौथे सोमवार को मंदिर के पुजारी सुनील पांडेय ने विशेष अर्चना की एवं सावन के अंतिम सोमवार को आदित्य चतुर्वेदी ने बाबा का महाकाल के रूप में विशेष एवं अद्भुत श्रृंगार किया
इस आयोजन में राजेश शर्मा सुरेश गुप्ता नरेंद्र गुप्ता गोपाल शर्मा मनीष सेन प्रकाश सिन्हा नरेंद्र शर्मा सोनल सेन घनश्याम पंड्या प्रकाश टावरी मोहित पुरोहित ऋषि गुप्ता सुजल शर्मा सुन्दर गुप्ता दुर्गा कश्यप प्रशांत कश्यप जीवन राजपूत बिरजू यादव दीनानाथ ढीमर एवं सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित हुए..
"26 को निकाली जावेगी कांवड़ यात्रा"
दिनांक 26 अगस्त बुधवार को शिवनाथ नदी से बाजा गाजा एवं जयकारों के साथ जल लेकर सत्तीश्वर महादेव सत्तीचौरा में जल चढ़ाया जाएगा।।
कांवड़ यात्रा का यह तीसरे साल रहेगा जिसमें गंजपारा के साथ साथ अन्य वार्ड से भी बाबा के भक्त कावड़ लेकर सत्तीश्वर महादेव को जल अर्पण करेंगे..
कांवड़ यात्रा शिवनाथ नदी तट से गंजपारा के मुख्य मार्ग से होते हुवे सत्तीचौरा स्थित सत्तीश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाया जाएगाl