जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव जन सम्पर्क अभियान में जुटे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव जन सम्पर्क अभियान में जुटे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर


नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत जगदलपुर के चुनावी अभियान में प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी और बस्तर चुनाव सह प्रभारी दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जन संपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर लोगों से संवाद कर उनकी शिकायतों को सुना एवं विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को साझा किया। मिलकर चलेंगे, विकास की नई कहानी लिखेंगे।इस अवसर पर सभा को संबंधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है। समूचा छत्तीसगढ़, लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उत्साहित है।पिछले एक वर्ष में भारतीय जनता पार्टी हमारी सरकार ने कोने-कोने तक छत्तीसगढ़ को संवारने हेतु पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया है। विकास के ध्येय को फलीभूत करते हुए राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति की है।
हमारी सरकार ने प्रदेश में ‘मोदी की गारंटी’ के सभी बड़े वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। इसका समुचित लाभ नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। जिससे जनता का विश्वास पूर्णतः भाजपा पर है, भाजपा की सही नीति और साफ नीयत पर है।*जगदलपुर नगर के विकास के लिए विकास पुरुष भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी संतोष पाण्डे व पार्षद को प्रचंड बहुमत से विजय बनाए।