जनता ने डबल इंजन की सरकार की नीतियों पर लगाई मुहर : साय

जनता ने डबल इंजन की सरकार की नीतियों पर लगाई मुहर : साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली एकतरफा जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार की नीतियों पर मुहर लगा दी है। साय ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों के विश्वास का नतीजा बताया।नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। इस जीत के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। आम जनता ने अटल विश्वास पत्र पर भरोसा जताया। मुख्यमंत्री होने के नाते वादा करता हूं कि जो भी वादा अटल विश्वास पत्र में किया है, वह पूरा होगा। हम लोगों को ठगने के लिए नहीं बल्कि वादा पूरा करने के लिए आए हैं।