आधी रात तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पद्मनाभपुर पुलिस ने आयशर वाहन समेत डीजे किया जब्त
सिविल लाइन क्षेत्र में रात्रि 12:30 बजे कार्रवाई, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत प्रकरण दर्ज; नियम तोड़ने वालों पर आगे भी होगी सख्त कार्रवाई
दुर्ग/रात्रि में तेज ध्वनि में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 16 जुलाई 2026 की रात थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आयशर वाहन में तेज आवाज में डीजे बजाकर कोलाहल फैलाने के मामले में वाहन सहित डीजे उपकरण जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की रात लगभग 12:30 बजे थाना पद्मनाभपुर की रात्रिकालीन गश्ती टीम सिविल लाइन, दुर्ग क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान आयशर वाहन क्रमांक CG 07 CZ 5690 में डीजे उपकरण लगाकर अत्यधिक तेज ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था और सार्वजनिक शांति भंग हो रही थी।
मौके पर पुलिस ने तत्काल वाहन को रोककर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आयशर वाहन एवं डीजे उपकरण जब्त कर लिया।
डीजे संचालक
पुलिस ने बताया कि जब्त डीजे के संचालक का नाम वसीम (38 वर्ष) है, जो जलेबी चौक, भिलाई का निवासी है।
जब्त सामग्री
आयशर वाहन क्रमांक CG 07 CZ 5690
डीजे उपकरण
रात्रिकालीन गश्ती दल की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना पद्मनाभपुर पुलिस के रात्रिकालीन गश्ती दल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की।