भिलाई : शांति नगर भिलाई में 50वां दशहरा उत्सव 20 अक्टूबर को, 50 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

भिलाई : शांति नगर भिलाई में 50वां दशहरा उत्सव 20 अक्टूबर को, 50 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

भिलाई। शांति नगर स्थित राजीव गांधी फुटबॉल एवं दशहरा मैदान में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की ओर से इस वर्ष भी भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का यह 50वां वर्ष है। मंगलवार, 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस उत्सव में 50 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के 40-40 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया जाएगा।
उत्सव के दौरान कटक और काकीनाड़ा के अनुभवी कलाकारों द्वारा रंगारंग आतिशबाजी की प्रस्तुति दी जाएगी। नागरिकों के मनोरंजन के लिए अंकित तिवारी बैंड का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। आयोजन में नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेगा।
सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि शांति नगर में दशहरा आयोजन का यह 50वां वर्ष है। इस अवसर पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह, जेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर करेंगे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, पवन अग्रवाल, दिव्या रतन भसीन, पार्षद अभिषेक मिश्रा और पार्षद संतोष मौर्य शामिल होंगे।