छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रविवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मां, पत्नी और उनके परिवार से मिले

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रविवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मां, पत्नी और उनके परिवार से मिले

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रविवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मां, पत्नी और उनके परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार दंगे में BJP के लोग भी शामिल थे, लेकिन उनको एक भी नोटिस नहीं दिया गया। हमारे 2 बार के विधायक को नोटिस देकर जबरन गिरफ्तार किया गया है।

पायलट ने कहा कि बलौदा बाजार काफी शांतिपूर्ण इलाका है। वहां अगर लोग विरोध में थे तो कलेक्टर और एसपी वहां से क्यों गए। उनके जाते ही दंगा क्यों भड़का। इससे साफ है कि सरकार का षडयंत्र था। सरकार का इंटेलिजेंस पूरी तरह से फेल था। इसी की बदौलत इतना बड़ा दंगा हुआ।सरकार के इशारे पर पुलिस गलत तरीके से काम कर रही

सचिन पायलट ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस गलत तरीके से काम कर रही है। देवेंद्र यादव को बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया। बलौदाबाजार पुलिस ने जांच पूरी किए बिना ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हम न्यायपालिका में इसका डटकर मुकाबला करेंगे।

भाई से कोरे कागज पर जबरदस्ती साइन कराया

वहीं इस दौरान विधायक देवेंद्र के भाई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनके भाई को निर्दोष होते हुए भी फंसाया जा रहा है। पुलिस ने उनके भाई से कोरे कागज पर जबरदस्ती साइन कराया। जब उनकी मां और परिवार के अन्य लोग जेल में देवेंद्र से मिलने जाते हैं तो उन्हें मिलने नहीं दिया जाता है।देवेंद्र को गलत फंसाकर राजनीतिक द्वेष निकाल रही

धर्मेंद्र यादव ने बताया कि हफ्ते में सिर्फ एक बार 2 लोगों को ही मिलने की अनुमति दी जाती है। प्रदेश सरकार देवेंद्र को गलत फंसाकर राजनीतिक द्वेष निकाल रही है। ये सारी बातें उन्होंने पायलट को बताई। पुलिस पर आक्रोश दिखाया।देवेंद्र यादव के आवास में करीब 1 घंटे तक रुके पायलट

बता दें कि इस दौरान पायलट ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के आवास में उनकी की पत्नी, मां और भाई से हालचाल जाना। पायलट उनके आवास में करीब 1 घंटे तक रुके। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य लोग मौजूद रहे।

अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को बचाना कांग्रेस की संस्कृति रही

वहीं इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रविवार शाम भिलाई में ने बलौदाबाजार हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को बचाना कांग्रेस की संस्कृति रही है। सचिन पायलट कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हैं, उन्हें सोचना चाहिए। छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। कांग्रेस के लोगों ने यहां आग लगाने का काम किया है।

तोखन साहू ने कहा कि सारे साक्ष्य विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ हैं। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है, जो शांति के टापू को आग लगाएगा, उस पर कार्रवाई होनी तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहीं से कोई षडयंत्र नहीं कर रही है। पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।