भिलाई में संदिग्ध मौत: फ्लाईओवर से गिरकर युवक की मौत की आशंका

भिलाई में संदिग्ध मौत: फ्लाईओवर से गिरकर युवक की मौत की आशंका

भिलाई। बुधवार रात करीब 8 बजे भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जब सेक्टर-1 मुर्गा चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।सूचना मिलते ही भिलाई भट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम द्वारा किया गया और साक्ष्य जुटाए गए।प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक की मौत फ्लाईओवर से गिरने के कारण हुई हो सकती है। पुलिस इसे दुर्घटना या आत्महत्या—दोनों पहलुओं से जांच रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।