रिसाली बस्ती में 1.36 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन
दुर्ग /दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सोमवार को रिसाली बस्ती बाजार चौक, वार्ड क्रमांक 31 शहीद किरण सिंह देशमुख में 1 करोड़ 36 लाख 59 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न नवीन विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।
इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रिसाली बस्ती हमारा पुराना और हृदय स्थल है। इस क्षेत्र के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रिसाली के 40 वार्डों में विकास कार्य निरंतर जारी हैं और विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना और रिसाली को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा का महापौर और 40 वार्डों में भाजपा पार्षद बनने से विकास की गति दोगुनी हो जाएगी।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने कहा कि वार्ड 31 मेरा अपना परिवार है। इस वार्ड की जनता ने जो मांग रखी थी, विधायक ने उसे पूरा किया। बाजार चौक क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों से व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने विधायक का पूरे वार्ड की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक ने हमेशा रिसाली बस्ती को प्राथमिकता दी है और यह भूमिपूजन उसी का प्रमाण है।
कार्यक्रम में रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, पुनाराम कलिहारी, नरेन्द्र निर्मलकर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, सविता धवस, सरिता देवांगन, सारिका साहू, शीला नारखड़े, ईश्वरी साहू, खिलेश देवांगन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, नीलकंठ देशमुख, डोमार देशमुख, कमलेश हिरवानी, बी. गणपति, डी. साईं, अनुपमा गोस्वामी, संध्या साहू, डॉ. संस्कृति वर्मा, करुणा श्रीवास, तेजस्वी सोनवानी, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, बिन्देश्वरी साहू, मोगरा देशमुख, धन्नू देशमुख, मुरली बेलचंदन, डॉ. पार्वती कुर्रे, पार्वती डी.डी., चंद्रकली चतुर्वेदी, बूथ अध्यक्ष ओमकेश्वरी मार्कण्डेय, सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार चंद्रा, अनीता देशमुख, विष्णु देशमुख, आईटी सेल सह संयोजक अंचल यादव, अर्चना हिरवानी, ग्राम प्रधान डोमार देशमुख, ग्राम सचिव बीरेंद्र देशमुख, कौशल देशमुख, कृष्णा देशमुख, रेणुका देशमुख एवं विकास कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।