दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा, अभिषेक टंडन बने प्रमुख सह प्रभारी

दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा, अभिषेक टंडन बने प्रमुख सह प्रभारी

भिलाई/ दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ, छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संगठनात्मक पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में महासंघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष  ध्रुवकुमार सोनी ने  अभिषेक टंडन को प्रमुख सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी।
यह घोषणा 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सेक्टर-9, भिलाई स्थित इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के संदर्भ में की गई। बैठक में नुआखाई आभार कार्यक्रम की तैयारियों, आगामी कार्ययोजना तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।
महासंघ द्वारा घोषित पदाधिकारियों के नाम एवं पद इस प्रकार हैं:
श्री ध्रुवकुमार सोनी — कार्यकारिणी अध्यक्ष
श्री अभिषेक टंडन — प्रमुख सह प्रभारी
श्री अर्जुन कुम्भार — अध्यक्ष
श्री आर.एन. सेनापति — सचिव
श्री संतोष मलिक — मीडिया प्रभारी
श्री खोगे जाल — उपाध्यक्ष
महासंघ के पदाधिकारियों का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना, उत्कल समाज की एकता को मजबूत करना, युवाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए समाजहित में सक्रिय योगदान देंगे।
दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ, छत्तीसगढ़ ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं तथा समाज के सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की।