दुर्ग के लुचकीपारा का रविदास मानिकपुरी हत्या के मामले में फरार, गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम

दुर्ग के लुचकीपारा का रविदास मानिकपुरी हत्या के मामले में फरार, गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम

दुर्ग/ हत्या के गंभीर मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने 10 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में दर्ज अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी रविदास मानिकपुरी (22 वर्ष) फरार है। पुलिस उसकी पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी रविदास मानिकपुरी निवासी लुचकीपारा, वार्ड क्रमांक 07, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग का पता लगाने के लिए आम नागरिकों से सहयोग मांगा गया है। आरोपी के संबंध में ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को, जिसकी मदद से उसकी पतासाजी कर गिरफ्तारी की जा सके, घोषित शर्तों के अनुसार 10 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
इन नंबरों पर दें सूचना
फरार आरोपी रविदास मानिकपुरी के संबंध में जानकारी देने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष, दुर्ग के मोबाइल नंबर 94791-92099 अथवा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के नंबर 94791-92019 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने नागरिकों से आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की है।