जेवरा सिरसा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, तीन आरोपी पुलिस की हिरासत में

जेवरा सिरसा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, तीन आरोपी पुलिस की हिरासत में

दुर्ग। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, तीन युवक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान उनमें से एक युवक द्वारा बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात विवेचना में सामने आई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) एवं अन्य सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल