अवैध कब्जे का फोटो खींचने पर पत्रकार को मां बहन की गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी, हमला करने का भी प्रयास, भिलाई निगम ने कई दुकानों को थमाया है कब्जा हटाने का नोटिस

भिलाई। दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई नगर निगम के वार्ड 17 रावणभाठा इलाके में कई लोगों ने नालियों पर सालों से अवैध कब्जा कर रखा है। इसके कारण वर्षों से नालियों की सफाई नहीं हो पाया है। कब्जा हटाने के लिए नगर निगम भिलाई ने कई लोगों को नोटिस भी थमाया है। रविवार 11 मई की शाम आजाद हिंद Times के संचालक/संस्थापक सुवांकर रॉय द्वारा नालियों पर किए गए अवैध कब्जों का फोटो वीडियो खींचने के दौरान मां पुस्तक भंडार के संचालकों द्वारा गाली गलौज और बीच सड़क पर अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही हमले का भी प्रयास किया गया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 17 रावणभाठा सुपेला में मां पुस्तक भंडार द्वारा कई सालों से मुख्य नाली पर अवैध कब्जा कर दुकानदारी की जा रही है। इससे लंबे समय से नालियां साफ नहीं हो पाई है। नाली बजबजाते हुए सड़क पर बदबूदार पानी बह रहा है। बदबू के कारण अन्य व्यापारियों का जीना दुभर है गया है। जानकारी के अनुसार कई साल पहले भी मां पुस्तक भंडार द्वारा सड़क और नालियों पर अवैध कब्जा किया गया था। जिसे नगर निगम भिलाई के तोडू दस्ते ने तोड़ दिया था। कुछ साल बीतने के बाद फिर से नली के ऊपर करीब 5 फीट अवैध कब्जा कर दुकानदारी की जा रही थी। इन्हीं अवैध कब्जों के फोटोग्राफी के दौरान परिचय देने के बाद भी पत्रकार के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही हमला करने का भी प्रयास किया गया। आसपास के लोगों से पूछे जाने पर दोनों युवकों का नाम
छोटू निगम और उसका भतीजा बताया गया।