रायगढ़ जिला में 120 हाथियों के दल की मौजूदगी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में 120 हाथियों के दल की मौजूदगी है। ये पूरा दल धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग अलग रेंज में है और हाथियों द्वार जिले में 03 तीनों के धान फसल नुकसान की बात करे तो 173 जगह खेतों में किसानों की फसल को रौंदा है। शाम ढलने के बाद हाथियों का दल जंगल से निकलकर खेतों तक पहुंच रहा है और खेतों में चलकर या उसे खाकर नुकसान कर रहे हैं। इन दलों में शावक भी शामिल हैं।एक दल ऐसा भी है, जो रात होने के बाद धरमजयगढ़ से रायगढ़ वन मंडल में पहुंचता है और नुकसान कर सुबह होने से पहले वापस लौट जा रहा है। शुक्रवार को रायगढ़ के कमतरा में दो मकानों को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया है। सभी धान फसलों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके।