दहेज में बाइक नहीं मिली तो तीन तलाक बोलकर घर से निकाला

बिलासपुर ।दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी से मारपीट की। इसके बाद उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दिसंबर 2022 में दुर्ग जिले के सुपेला में रहने वाले नासीर अली से हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के 10 दिन बाद ही पति नासीर अली और सास फरीदा बेगम कम दहेज लाने की बात कहते हुए प्रताड़ित करने लगे। पति ने उस पर दहेज में बाइक लाने के लिए दबाव बनाया।
10 महीने तक प्रताड़ना सहने के बाद महिला मायके आई
इसके बाद भी उनकी आदतों में सुधार नहीं आया। 10 महीने तक उनकी प्रताड़ना सहने के बाद महिला अपने मायके आ गई। बाद में दोनों पक्ष के लोगों के बीच नासीर अली ने अपनी पत्नी को अच्छे से रखने की बात कही। तब महिला अपने ससुराल चली गई। कुछ दिन बाद ही उनका व्यवहार फिर से बदल गया।