स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, तीन चरणों में आंदोलन का ऐलान

स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, तीन चरणों में आंदोलन का ऐलान

 दुर्ग/ स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संघ कार्यालय आकाशगंगा सुपेला भिलाई में महासंघ के अध्यक्ष शरद दुबे की अध्यक्षता, भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश तिवारी उपाध्यक्ष रत्ना श्रीवास्तव, मंत्री संजय मिश्रा,गंगा राम साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
      महासंघ के महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि बैठक में नगरीय निकायों में व्याप्त कर्मचारी समस्या अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, शासन के आदेशानुसार प्रतिमाह 7 तारीख तक वेतन भुगतान, चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि में बढ़ोत्तरी, ठेका प्रथा समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने, पेंशन में दैनिक वेतनभोगी काल की गणना कर निर्धारण किये जाने, अनुकम्पा नियुक्ति की सिलिंग समाप्त करने सहित ग्रेजुएटी एवं सी पी एफ की लम्बित राशि का भुगतान किये जाने की मांग को लेकर महासंघ द्वारा प्रदेश स्तरीय तीन चरणों में दिनांक 09/01/26 को स्थानीय स्तरीय, 16/01/ 26 को जिला स्तरीय,एवं 30/01/26 प्रदेश स्तरीय आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया गया है। सदस्यता अभियान को गति देने तथा प्रदेश की निकायों में प्रवास करने हेतु दायित्व निर्धारण  किया गया है।
        बैठक में महासंघ के अनिल सिंह ,विष्णु चन्द्राकार, अमरनाथ दुबे, रामवृक्ष यादव, गोपाल सिन्हा,राम अवतार साहू, विवेक रंगनाथ, ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव, शशिभूषण मोहंती,अमित  चन्द्राकार,वामन राव,रोहित बंजारे, सुनील जोशी,संजीव तिवारी, अमिता कश्यप रामेश्वरी सागर,किरण सिंह, नंद कुमार कुशवाहा, रामलाल विश्वकर्मा, संतोष चौहान,विकास त्रिपाठी उपस्थित थे।