छत्तीसगढ़ के IPS जितेंद्र शुक्ला को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, NSG में SP पद पर प्रतिनियुक्ति

छत्तीसगढ़ के IPS जितेंद्र शुक्ला को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, NSG में SP पद पर प्रतिनियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तेजतर्रार और परफॉर्मेंस आधारित काम करने वाले अफसरों पर केंद्र सरकार की नजर लगातार बनी हुई है। राज्य के कई अफसरों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से केंद्रीय सेवाओं में शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है।जगदलपुर बटालियन के कमांडेंट और आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजने का आदेश जारी किया है। वे नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में एसपी के पद पर नियुक्त होंगे। उनके डेपुटेशन ऑर्डर जारी हो चुके हैं।जितेंद्र शुक्ला को तेज कार्रवाई, सतर्कता और प्रशासनिक कामकाज के लिए जाना जाता है। वे दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वहां के कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए थे।