दुर्ग शहर कांग्रेस में नई जिम्मेदारी: निकिता मिलिंद बनीं महामंत्री

दुर्ग शहर कांग्रेस में नई जिम्मेदारी: निकिता मिलिंद बनीं महामंत्री

दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में ऊर्जावान नेत्री निकिता मिलिंद को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति के बाद नवनियुक्त महामंत्री निकिता मिलिंद ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें संगठन की सेवा का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।
निकिता मिलिंद ने विशेष रूप से अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उन पर विश्वास जताया, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।