वैशाली नगर के सियान सदन में बुजुर्गों ने मनाई सदीपूर्ण होली, पुरानी यादें हुईं ताज़ा
भिलाई नगर । समाज सेवी संगठन लोकार्पण समिति द्वारा रंगों का पर्व होली के दिन शाम को वैशाली नगर भिलाई के सियान सदन में वृद्धजनों के बीच बुजुर्गों को गुलाल लगा कर उनसे आशीर्वाद लिया । रंगो उत्सव में सियान सदन के वरिष्ठ जनो ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए होली के बातों को शेयर किया । सादगी पूर्ण वातावरण में होली के रंगों को आपस में लगा कर एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
होली के दिन शाम को होली मिलन के आयोजन में सियान नागरिक मंच के अध्यक्ष राधेश्याम यादव महासचिव दिनेश गुप्ता रतनलाल गोयल लोकार्पण समिति के प्रदेश अध्यक्ष इस्माईल खान उपस्थित हुए । लोकार्पण समिति के अध्यक्ष इस्माईल खान के द्वारा वरिष्ठ जनों को गुलाल लगा कर उनका आशीर्वाद लिया उनके दीर्घायु की कामना किया । होली मिलन कार्यक्रम में एक दूसरे का परिचय करते हुए बुजुर्गों ने अपने विचार रखा । श्री खान ने बुजुर्गों से उनकी बाते सुनी उनके परिवारिक जानकारी लेने के बाद उन्हें शासन की योजनाओं से जुड़कर उनकी सहायता करने के साथ उन्हें उनका समाधान करने शासन कि योजना का लाभ लेने उन्हें मार्ग दर्शन प्रदान किया गया समिति की ओर से हर संभव सहयोग करने की बात कहा है ,आगामी समय से सियान सदन के प्रबंधक के सहमति से बुजुर्गों हेतु निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा कर रोग विशेषज्ञों द्वारा उनके सेहत की जांच करने के साथ उन्हें नि शुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी जिससे उन्हें आर्थिक एवं शारीरिक परेशानियों से बचाया जा सके जिस पर सभी वृद्ध जन खुशी का इजहार किया सियान नागरिक मंच वैशाली नगर के अध्यक्ष ने शासन की योजनाओं से सियान नागरिकों को जोड़कर सुविधा उपलब्ध करने की बात कही साथ ही बुजुर्गों के सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने लोकार्पण समिति का धन्यवाद दिया ।
होली मिलन कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव दिलीप गुप्ता द्वारा किया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक रतन लाल गोयल ,एम एल गोपाल,मन्नू लाल बघेल,राजपाल सिंह राघव,घनश्याम यादव पी एन। त्रिपाठी रामाधार जी, के एल विश्वकर्मा,श्री बताघरे जी, नंदी जी,दिलीप रत्नानी ,चंद्रभान जी सहित सियान नागरिक मंच के सदस्य उपस्थित हुए ।