दुर्ग में आंगनबाड़ी भर्ती का मौका, ई-भर्ती पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित

दुर्ग में आंगनबाड़ी भर्ती का मौका, ई-भर्ती पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित

दुर्ग/एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के नवीन स्वीकृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों की पूर्ति हेतु 6 अप्रैल 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर ऑनलाईन आवेदन उसी वार्ड की निवासी महिला उम्मीदवारों से आमंत्रित किया गया है।
      आंगनबाड़ी केन्द्र बगीचापारा हथखोज वार्ड क्रमांक -03 में आंगनबाड़ी सहायिका और हरिजन मोहल्ला सिरसाकला वार्ड क्रमांक-36 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका के आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।