नवातरिया बांध जामुल के पास जुआ खेलने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 01.02.2025 को शाम 05.00 बजे करीबन मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग नवातरिया बांध के पास जामुल में रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा जुआ/सट्टा के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक(एसीसीयू) के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल के नेतृत्व में जामुल पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा नवातरिया बांध के पास जामुल में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही में जितेन्द्र साहनी, होलेश्वर साहू, रूपेश कुमार, मोहित साहू, केशव सिंह, मिथलेश कुमार, राजू यादव, पिन्टू निषाद, रामा बघेल, जन्मेयजय कुमार, विनय सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके कब्जे एवं फड़ से 1,72,230 रूपये एवं 10 नग मोबाईल जप्त किया गया आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, सउनि महफुज खान, प्र.आर. सगीर खान(एसीसीयू), प्रदीप ठाकुर(एसीसीयू), आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, फराज खान, पन्ने लाल(एसीसीयू), जुगनू लाल(एसीसीयू), अनुप शर्मा(एसीसीयू), उपेन्द्र यादव(एसीसीयू), भावेश पटेल(एसीसीयू), गुनीत(एसीसीयू), जी. रवि(एसीसीयू), रिंकु सोनी(एसीसीयू), तिलेश्वर राठौर(एसीसीयू), अमित सिंह(एसीसीयू), अजय गहलौद(एसीसीयू), अमित(एसीसीयू), कोमल ठाकुर(एसीसीयू) का विशेष योगदान रहा।
अप. क्र.
54/2025
धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022
जप्ति -- 1,72,320 रूपये एवं ताश पत्ती व 10 नग मोबाईल
आरोपी (1) जितेन्द्र साहनी पिता छन्नू साहनी उम्र 35 साल निवासी इंदिरा नगर सुपेला।
(2) होलेश्वर साहू पिता स्व. माधवराम साहू उम्र 23 साल निवासी सुरडूंग।
(3) रूपेश कुमार पिता हिरामन साहू उम्र 24 साल निवासी शिवपुरी जामुल।
(4) मोहित कुमार साहू पिता दिनेश कुमार साहू उम्र 28 साल निवासी शिवपुरी जामुल।
(5) केशव सिंह पिता स्व. विष्णु सिंह उम्र 37 साल निवासी लवकुश नगर जामुल।
(6) मिथलेश कुमार पिता स्व. परदेशी राम उम्र 36 साल सुरडूंग।
(7) राजू यादव पिता राजकुमार उम्र 28 साल निवासी सुरडूंग।
(8) पिन्टू निषाद पिता शिव निषाद उम्र 35 साल निवासी सुरडूंग।
(9) रामा बघेल पिता स्व. नहर साय उम्र 60 साल निवासी कैलाश नगर दुर्ग।
(10) जन्मेजय कुमार निराला पिता स्व. विजय शंकर उम्र 46 साल निवासी खुर्सीपार
(11) विनय सिंह पिता स्व. रामशरण सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम सुरडुंग जामुल।