नगर निगम भिलाई के पीछे वाले हिस्से में गुरुवार की सुबह एक युवक की मिली लाश, मृतक भिलाई राम नगर का निवासी

भिलाई। नगर निगम भिलाई के पीछे वाले हिस्से में गुरुवार की सुबह एक युवक की लाश मिली है। सब्जी मंडी के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला शास्त्री अस्पताल के मरच्यूरी में भेज दिया गया। मृतक की पहचान महेन्द्र पाटिल (32 साल) के रूप में हुई है। मृतक राम नगर का रहने वाला था और सुपेला के सब्जी मंडी में हमाली का काम करता था। तीन भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदी था। मृतक को आखिरी बार गुरुवार की सुबह 10:30 बजे देखा गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह पता चल पाएगी।