सिकोला पटरीपार मंडल में एक दिवसीय सघन बैठक एवं दौरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, दुर्ग सासंद,विधायक, जिलाध्यक्ष सहित दुर्ग के कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी रणनीतियों को लेकर सिकोला पटरीपार मंडल में एक दिवसीय सघन बैठक एवं दौरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय विजय बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग शहर विधायक श्री गजेंद्र यादव, तथा दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारीगण, एमआईसी सदस्य, पार्षद, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है, और हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा ने समस्त अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और मार्गदर्शन से मंडल को नई ऊर्जा मिली है। आने वाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को और भी गति दी जाएगी।”