श्रीराम जन्मोत्सव पर दुर्ग ग्रामीण विधायक की शुभकामनाएँ, समरसता का दिया संदेश

श्रीराम जन्मोत्सव पर दुर्ग ग्रामीण विधायक की शुभकामनाएँ, समरसता का दिया संदेश

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक  ललित चंद्राकर ने श्रीराम जन्मोत्सव—रामनवमी के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं एवं रामभक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा की शाश्वत प्रेरणा देता है।“रामनवमी केवल उत्सव नहीं, संस्कार और सेवा का पर्व है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर हम अपने गाँव-गली-मोहल्लों में समरसता, अनुशासन और विकास की राह को और सुदृढ़ कर सकते हैं। मैं समस्त माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवा साथियों और बच्चों को रामनवमी की मंगलकामनाएँ देता हूँ प्रभु श्रीराम की कृपा से हमारा दुर्ग ग्रामीण स्वस्थ, समृद्ध और सुरक्षित रहे।”