पीएम राहत योजना: सड़क दुर्घटना घायलों को 7 दिन तक निःशुल्क उपचार की सुविधा

पीएम राहत योजना: सड़क दुर्घटना घायलों को 7 दिन तक निःशुल्क उपचार की सुविधा

दुर्ग/ पीएम राहत भारत सरकार की एक कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना है। प्रायः देखा गया है कि दुर्घटना पीड़ितांे का सही समय पर इलाज नही मिलने के कारण मृत्यु हो जाती है जिसे गोल्डन हावर कहा जाता है, यह योजना समाज के सभी वर्गाे के लिए है। जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मृत्यु केवल पैसों की कमी या समय पर इलाज न मिलने के कारण न हो, पीएम राहत योजना सड़क दुर्घटनाओं के घायल के लिए भारत सरकार की एक कैशलेस आपातकालीन उपचार की योजना है। दुर्घटना के पहले 7 दिनों तक या 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकार के सहयोग से मेडिकल ट्रीटमेंट किसी भी पंजीकृत अस्पताल में कराया जा सकता है। दुर्घटना के 7 दिनों तक या 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। कलेक्टर  अभिजीत सिंह द्वारा आज अस्पताल से प्राप्त 09 प्रकरण का सफलता पूर्वक भुगतान किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, डीएचओ डॉ. संजीव ग्लेड अनूज कुमार रवि, आरटीओ से सनत बंजारे, लोकेश पाटिल एनआइसी से विपिन देवांगन एव अरूण सोनी उपस्थित थे।