शांति नगर में हाजियों के सम्मान में इस्तेकबाली कार्यक्रम आयोजित
भिलाई/अल फलाह मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी शांति नगर भिलाई के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी मस्जिद तैयबा शांति नगर में हाजियों का इस्तेकबली प्रोग्राम रखा गया । प्रोग्राम में इस साल हज में गए हाजी सैय्यद यूनुस भाई, एवं हाजी अफजल अनीस अहमद का इस्तकबाल कमेटी के जानिब से किया गया । इस्तकबाल प्रोग्राम से पहले तैय्यबा मस्जिद शांति नगर के इमाम मौलाना हाफिज लैकुद्दीन साहब ने हज के बारे में तफसील से जानकारी दी उन्होंने कहा कि अल्लाह के घर मक्का में जाने वाले खुशनसीब होते हैं जिसे अल्लाह अपने घर बुलाता है हमें हाजियों का इस्तकबाल करते हुए खुशी हो रही है उन्होंने दुआ करतेभुए खा की अल्लाह पाक हाजियों के हज की काबुल करे, आमीन ।
अलफलाह मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी शांति नगर के सदर हाजी जनाब महमूद अहमद ,नायब सदर हाजी शरीफ खान,सेकेट्री वकील अहमद,खजांची अनीश सरपरस्त तनवीर एजाज,फिरोज खान, सह सचिव इस्माईल खान ,नईम खान,एजाज अहमद,रफीक काजी, सिद्दीकी भाई, सैय्यद अफजल, तौसीफ मालिक खान,मौलाना मोयाजिन गुलाम मुशलिन ,शब्बीर खान,शफीक आलम,शमशुल आरफीन,सहित शांतिनगर मस्जिद के ओहदेदार, नमाज़ी शामिल हुए ।