प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त उदय प्रसाद उदय शासकीय  पॉलीटेक्निक दुर्ग में प्रवेश के लिए पंजीयन 16 तक

प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त उदय प्रसाद उदय शासकीय  पॉलीटेक्निक दुर्ग में प्रवेश के लिए पंजीयन 16 तक

दुर्ग। संचालनालय तकनीकी शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय पॉलीटेक्निक की रैंकिंग/गैप एनालिसिस, भारतीय गुणवत्ता परिषद् (क्यू. सी. आई.) द्वारा विगत वर्ष की गई। जिसमें प्रथम स्थान उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग को प्रदान किया गया है। प्राचार्य पी.के. पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 35 शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थाएं हैं। वर्तमान में प्रदेश के सभी 35 शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया सम्पादित हो रही है जिसमें सबसे ज्यादा प्रवेश प्राप्त किए गए विद्यार्थियों की संख्या उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग में है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण पॉलीटेक्निक, दुर्ग द्वारा विगत कई वर्षों से विद्यार्थियों को केम्पस साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान कराया जाता है। इस संस्था में भारतीय प्रतिष्ठित कम्पनियाँ जैसे:- टाटा स्टील, जिन्दल स्टील, एम. आर. एफ. टायर्स, भूषण स्टील, किलोस्कर हिंडाल्को, सन फ्लेग स्टील व अन्य प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा केम्पस के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन उनके पढ़ाई के अंतिम वर्ष में कर लिया जाता है। इन सभी कम्पनियों द्वारा 2.5 लाख से 4.5 लाख प्रति वर्ष का पेकेज प्रदान किया जाता है।
प्राचार्य श्री पांडेय ने बताया कि वर्तमान में संस्था में प्रवेश कार्य सम्पादित किया जा रहा है, जिसके लिए पंजीयन वेबसाईट https://cgdte. admissions. nic.in पर 16 जुलाई तक रात के 11.59 बजे तक किया जा सकता है। पंजीयन के आधार पर 18 जुलाई को सुबह 10.00 बजे संस्था में उपस्थित विद्यार्थियों के मेरिट के आधार पर आबंटन किया जाएगा। 
तत्पश्चात् प्रवेश कार्य 18 जुलाई से 21 जुलाई दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। आबंटन उपरान्त भी रिक्त स्थान उपलब्ध होने पर 21 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से पुनः उपस्थित विद्यार्थियों के मेरिट के आधार पर रिक्त स्थान का आबंटन जारी किया जाएगा एवं प्रवेश कार्य कार्य 22 जुलाई को शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगा ।
प्राचार्य पी.के. पाण्डेय से बताया कि वर्तमान में संस्था में सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर सांईस इंजीनियरिंग, विद्युत इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एवं टेली कम्युनिकेशन, आई.टी., यांत्रिकी इंजीनियरिंग, धातुकर्म इंजीनियरिंग एवं मार्डन आफिस मैनेजमेंट में लगभग 69 स्थान रिक्त है व विद्यार्थियों के इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रवेश लेने के कारण रिक्त स्थानों की संख्या बढ़ भी सकती है। विद्यार्थियों हेतु यह उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग में प्रवेश लेने हेतु अन्तिम सुनहरा अवसर है।