बीएसपी कर्मी सुंदर प्रकाश सिंह का निधन, आज दोपहर निकलेगी अंतिम यात्रा

बीएसपी कर्मी सुंदर प्रकाश सिंह का निधन, आज दोपहर निकलेगी अंतिम यात्रा

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में सेवारत सुंदर प्रकाश सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।स्वर्गीय सुंदर प्रकाश सिंह रिट्ज-47, गणपति विहार, बोरसी (दुर्ग) के निवासी थे। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार, 22 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे उनके निवास स्थान से राम नगर मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।वे सौम्या आनंद सिंह एवं शाश्वत आनंद सिंह के पिता थे। उनके निधन पर परिजनों, परिचितों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।