परिवार को धमकाकर जमीन कब्जाने की कोशिश, मोहननगर पुलिस ने दबोचा प्रॉपर्टी डीलर

परिवार को धमकाकर जमीन कब्जाने की कोशिश, मोहननगर पुलिस ने दबोचा प्रॉपर्टी डीलर

दुर्ग/ मोहननगर थाना पुलिस ने धमकी देकर भय का माहौल बनाते हुए जमीन हड़पने के प्रयास के मामले में एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को प्रार्थी प्रविन्दर सिंह चाने ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत थाना मोहननगर पहुंचने के बाद जांच की गई, जिसमें सामने आया कि आरोपी लाखन सिंह, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है, ने प्रार्थी की पत्नी और बच्चों के बीच भय और दबाव का माहौल बनाकर उनकी जमीन हड़पने का प्रयास किया।
शिकायत के आधार पर थाना मोहननगर में अपराध क्रमांक 533/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2) और 308(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश कर 28 जुलाई 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।
आरोपी
लाखन सिंह (प्रॉपर्टी डीलर)
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भूमि संबंधी किसी भी विवाद में कानून का पालन करें। यदि कोई व्यक्ति धमकी देकर, दबाव बनाकर या अवैध कब्जे का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।