दुर्ग : कोहका में पाना-पेचिस से हमले का मामला बना हत्या, फरार आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार
भिलाई/ दिनांक 25-07-26 को लगभग शाम 6:00 बजे स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के आर्य नगर, कोहका पानी टंकी के पास पुराने विवाद को लेकर आरोपी श्रेयांस राजमन उर्फ बाबू भाई (23 वर्ष) ने कुमार सोनवानी (27 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड, कोहका एवं मूल निवासी बागबहरा, महासमुंद पर गाड़ी का चक्का खोलने वाले पाना-पेचिस से सिर पर हमला कर दिया था।
मामले में आरोपी के विरुद्ध सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 1056/26 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था तथा आरोपी की तलाश की जा रही थी।
इलाज के दौरान 29-07-26 की रात 8:00 बजे कुमार सोनवानी की मौत हो गई।
इसके बाद प्रकरण में धारा 103 बीएनएस (हत्या) जोड़ते हुए फरार आरोपी श्रेयांस राजमन को जबलपुर से अभिरक्षा में ले लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।