सीजीएम जगेंद्र कुमार से बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, सम्मान कर दी बधाई, एसपी-2 एवं एसपी-3 के श्रमिकों की समस्याओं, स्वास्थ्य-सुरक्षा और नॉन-फाइनेंशियल गिफ्ट को लेकर हुई चर्चा

सीजीएम जगेंद्र कुमार से बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, सम्मान कर दी बधाई, एसपी-2 एवं एसपी-3 के श्रमिकों की समस्याओं, स्वास्थ्य-सुरक्षा और नॉन-फाइनेंशियल गिफ्ट को लेकर हुई चर्चा

भिलाई। एसपी-2 एवं एसपी-3 के सीजीएम इंचार्ज का दायित्व संभालने पर श्री जगेंद्र कुमार से भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के एसपी-2 एवं एसपी-3 प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने  जगेंद्र कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा  जगेंद्र कुमार को श्रीफल, शॉल, दुपट्टा एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी-2 एवं एसपी-3 के श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा गया।
बैठक के दौरान सेंटर प्लांट-2 एवं सेंटर प्लांट-3 के श्रमिकों को मिलने वाले नॉन-फाइनेंशियल गिफ्ट के विषय पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि पात्र श्रमिकों को नॉन-फाइनेंशियल गिफ्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। इस विषय पर सकारात्मक चर्चा करते हुए आवश्यक पहल किए जाने की बात कही गई।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम चौबे, सचिव प्रशांत कुमार क्षीरसागर, सचिव एवं उपकोषाध्यक्ष अनिल शुक्ला, ब्रह्मानंद राव, मनीष गुप्ता, बिरम राजपूत सहित बड़ी संख्या में बीएमएस प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।