सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सतरूपा शीतला मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, विधायक ललित चंद्राकर ने किया द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक
दुर्ग/ सावन माह के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के पावन पर्व पर आज दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर दुर्ग स्थित प्रसिद्ध सतरूपा शीतला मंदिर पहुंचे।
यहां आयोजित भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक एवं कालसर्प दोष निवारण पूजा में शामिल होकर विधायक ललित चंद्राकर ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा के पश्चात विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि, “सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। नागपंचमी के दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक और कालसर्प दोष निवारण पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मेरी प्रार्थना है कि महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार भी इसी भाव से प्रदेश की सेवा कर रही है।”
मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने विधायक ललित चंद्राकर के साथ मिलकर “हर-हर महादेव” के जयकारों के बीच पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।